तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज द्वारा वेदराम मनहरे का किया गया स्वागत सम्मान।
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वेद राम मनहरे का समाज जनों ने जोरदार स्वागत किया एक भव्य कार्यक्रम सतनाम धाम राजीव नगर खरोरा में आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेद राम मनहरे ने समाज जनों को उद्बोधन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे,उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित सामाजिक लोगो से आव्हान किया कि समाज की एकता और अखंडता के लिए निरंतर कार्य करते आ रहा हूं और आगे भी इसके लिए कार्य करता रहूंगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार ने मुझे अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है जिसके लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने समाजजनों से कहा कि अब हम सब मिलकर और तेजी से समाज हित में सदैव कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर समाज के 65 गांव के अध्यक्ष श्याम सुंदर बाँधे ,उपाध्यक्ष बनवाली जी, सचिव दव्वा राम बंजारे, कोषाध्यक्ष मनविश्राम गिलहरे ,मीडिया प्रभारी प्रकाश गिलहरे, संरक्षक रामकृष्ण खूंटे, सागर गिलहरे, रामकुमार कोसरिया , साथ ही समाज के 13 गांव के अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, सुशील जांगड़े,केजराम जांगड़े, सुरेंद्र गिलहरे, प्रकाश गिलहरे ,रवि, धन्नू , गोलू गिलहरे, राम जी जोशी , श्रीमती सुशीला मनहरे , प्रेमन बाई, सरिता, हेमा गिलहरे , गायत्री बांधे , मोहन बंजारे, प्रदीप सहित भारी संख्या में समाज के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सदस्य सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित हुए।