प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 14 जुलाई 2026
स्थान: रायपुर/बालोद
कमल कांत साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त
बालोद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता कमल कांत साहू को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री साहू अपनी सहज कार्यशैली, सौम्य व्यक्तित्व एवं स्पष्ट एवं प्रभावशाली वक्तृत्व के लिए प्रदेशभर में विशेष पहचान रखते हैं। इससे पूर्व वे ओबीसी विंग में प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
नियुक्ति पर श्री साहू ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण देव सिंह जी, प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी आदरणीय डॉ. नवीन मार्कंडेय जी, श्री यशवंत जैन जी तथा प्रदेश संयोजक (एनजीओ प्रकोष्ठ) माननीय श्री दिनेश सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि वे संगठन की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
श्री साहू की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से एनजीओ प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।