प्रेस विज्ञप्ति
*शहीद ऊधम सिंह जी के शहादत दिवस पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग में श्रद्धांजलि अर्पित*
अमर क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी के शहादत दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय, रायपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद ऊधम सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा साथ ही युवाओं को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति का संदेश देता रहेगा।
इस अवसर पर आयोग के पूर्व सदस्य श्री तौकीर रजा, तजिंदर सलूजा, गुरदीप टुटेजा, दलविंदर सिंह बेदी एवं गुरमीत सिंह टोनी सहित आयोग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद ऊधम सिंह जी के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।