बेमेतरा:-नवनियुक्त एल्डरमैन को पद की शपथ दिलाई गई

बेमेतरा:-नवनियुक्त एल्डरमैन को पद की शपथ दिलाई गई

बेमेतरा:-नवनियुक्त एल्डरमैन को पद की शपथ दिलाई गई
बेमेतरा:-नवनियुक्त एल्डरमैन को पद की शपथ दिलाई गई 
मेघू राणा बेमेतरा:-नगर पंचायत देवकर में शासन द्वारा मनोनीत 3 एल्डरमैन ने गुरुवार को विधिवत शपथ ग्रहण कर नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) साजा पिंकी मनहर ने नवनियुक्त एल्डरमैन मन्नू चक्रधारी, राकेश पाण्डेय, ब्रंदी सिन्हा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर मंगल भवन में किया गया। जहां अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई देते हुए जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का आह्वान किया। तीन नए एल्डरमैन के जुड़ने से विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी। पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने सभी एल्डरमैन पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर नगर के विकास को नई गति देंगे। वहीं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन नगर के विकास कार्यों को न ई गति प्रदान करेगा तथा नगर हित के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परपोडी मंडल प्रभारी गोविंद पटेल ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओ को एल्डरमैन बनाकर नगर पंचायत में जिम्मेदारी दी गई है।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी जिला मंत्री राजेश सिंह ठाकुर परपोडी मंडल प्रभारी गोविंद पटेल जनपद उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा महामंत्री डां कमलेश साहू महामंत्री भोज सिन्हा धमधा मंडल नगर पंचायत देवकर विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल सेवा सहकारी समिति देवकर अध्यक्ष बुधारु साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चिंता राम पटेल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू, नगर पंचायत देवकर सीएमओ केश राम साहू , पार्षद गण रविशंकर सोनी, सुरेश सिन्हा,माखन निषाद,देवेश गुप्ता, धनीराम देवांगन , श्रीमती सलमा बी श्रीमती पुष्पा साहू श्रीमती वर्षा साहू अधिकारी गण वरिष्ठ गण आसपास ग्रामीण जनप्रतिनिधि ,कार्यकर्ता गण नगर पंचायत देवकर स्टाप गण ,नगरवासियों सैकड़ों जनसंख्या उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3