*भव्य न्योता भोज में छलका आत्मीयता का रंग, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में अतिथियों का हुआ गरिमामय स्वागत*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

 *भव्य न्योता भोज में छलका आत्मीयता का रंग, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में अतिथियों का हुआ गरिमामय स्वागत* 
खरोरा 
 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में विद्यालय परिवार द्वारा भव्य न्योता भोज का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर संकुल केंद्र पचरी के समस्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं अतिथियों को सादर आमंत्रित किया गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने खीर-पूरी, केले, जलेबी सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में अपनत्व, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण की सुंदर झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में संकुल समन्वयक कांत कुमार, प्राथमिक शाला पचरी के प्रधान पाठक गिरवर प्रसाद सोनी, प्राथमिक शाला मधईपुर के प्रधान पाठक गणेश राम देवांगन, शिक्षक लुकेश कुमार ध्रुव, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष मीना धीवर, सदस्य तारक दास तथा ग्राम के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त शिक्षक दुकलहा राम वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस स्नेहपूर्ण एवं सुव्यवस्थित न्योता भोज की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। अतिथियों ने विद्यालय की रसोइया चंपा देवांगन, दुलौरीन यादव एवं उर्वशी वर्मा की विशेष प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण व्यंजनों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय शब्दों से स्वागत किया तथा आयोजन में सहभागिता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सफल एवं यादगार पहल बताया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3