केंद्र व छत्तीसगढ़ राज्य की भाजपा सरकार गरीब, किसानों व मजदूरों की विरोधी सरकार है। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया नें विभिन्न गांव में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अपने मुख्य अतिथि के आसंदी से ग्रामीणों को संबोधन के दौरान कही।
दल्लीराजहरा :-
केंद्र व छत्तीसगढ़ राज्य की भाजपा सरकार गरीब, किसानों व मजदूरों की विरोधी सरकार है। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया नें विभिन्न गांव में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अपने मुख्य अतिथि के आसंदी से ग्रामीणों को संबोधन के दौरान कही।
विधायक अनिला भेंडिया ने कहा की प्रदेश की भाजपा नें इस बारिश के मौसम में ग्राम नकटी में निवासरत अतयंत गरीब तबके के लोगों के घरों को रात के अंधेरे मे तोड़ दिया।
छोटे छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं अपने टूटे मकनों को देख रोते बिलखते रहे।
विकास कार्य बंद :- वहीं विधायक नें कहा की जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह बंद पड़े है। विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। यहां तक की सरकार विधायकों को उनकी निधि भी पूरी तरह से नहीं दे पा रही है।
महतारी वंदन के नाम पर जनता के साथ धोखा :- ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेंडिया ने आगे कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार नें महतारी वंदन के नाम पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को एक हजार रुपए का लालच देकर उनके साथ धोखा किया है। सरकार महिने में एक हजार रुपए तो दे रही है परंतु वहीं भाजपा सरकार गैस सिलेंडर, पैट्रोल, डीजल, बिजली बिल और खाद्यय पदार्थों में भारी मंहगाई कर एक हजार से भी कई गुना अधिक राशि आम जनता से वसूली जा रही है।
किसानों को नहीं दिया जा रहा खाद :- विधायक अनिला भेंडिया ने कहा की आज छत्तीसगढ़ के किसान अपनी खेती किसानी को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद्य उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। यदी किसानों को खाद्य नहीं मिलेगा तो वे कैसे खेती कर पाएंगे और अच्छी फसल कैसे हो पाएगी।
अनिला भेंडिया ने कहा की किसान साल भर अपने खेतों में काम कर पसीना बहाते है ताकि उनके परिवार का भरणपोषण, बच्चों की पढाई लिखाई और शादी बिहाव का कार्य वे कर सकें। परंतु यदि फसल ही अच्छी नहीं होगी तो किसान मजबूर होकर या तो आत्महत्या करेगा या फिर साहुकारों से कर्ज लेगा और कर्ज में डूब जाएगा।
रोजगार का अभाव :- विधायक ने कहा की जब से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार बनी है तब से पूरे देश में पढ़ें लिखे बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहेहैं। यहां तक की लाखों लोगों के रोजगार को भी सरकार नें छीन लिए जैसे वे बेरोजगार हो गए। बेरोजगारी का दंश झेल रहे लाखो लोगों ने आत्महत्या तक कर ली।
विधायक अनिला भेंडिया ने कहा की जो सरकार अपनी जनता के घरों को तोड दे, किसानों को समय पर खाद्य उपलब्ध नहीं करा पाए और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाए ऐसी सरकार को पद में रहने का कोई अधिकार नहीं तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इन कार्यो का किया गया भूमिपूजन :- विधायक अनिला भेंडिया ने अपने विधायक निधि से आदिवासी बाहुल्य
विकास खंड डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुजरा मे यादव समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन, ग्राम बनगांव में शीतला मंदिर मे बाऊंड्री वाल एवं ग्राम पंचायत अरमुरकसा में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, हल्बा आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्य, नगर पंचायत डौंडी के विधायक प्रतिनिधि कैलाश राजपूत, ग्राम दानीटोला के सरपंच हरिचंद ठाकुर, ग्राम पंचायत गुजरा के सरपंच पार्वती मंडावी, ग्राम पंचायत अरमुरकसा के सरपंच हलधर गोरे, जनपद सदस्य दुषंती बाई आर्य, बोरकर, गोविंद नेताम, रोशन नेताम, महतरीन बाई, परस लेडिया सहित काफी संख्या मे गांव के लोग उपस्थित रहे।