*ग्राम पंचायत कनकी में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत किया गया व्यापक वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण*

*ग्राम पंचायत कनकी में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत किया गया व्यापक वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण*

*ग्राम पंचायत कनकी में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत किया गया व्यापक वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*ग्राम पंचायत कनकी में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत किया गया व्यापक वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण*
खरोरा
।ग्राम पंचायत कनकी में मंगलवार दिनांक 21.जुलाई को वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला कनकी, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल परिसर, आयुष्मान मंदिर, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक सेवा कृषि सहकारी समिति एवं सरस्वती शिशु मंदिर, कनकी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच दुर्गेश वर्मा, हाई स्कूल कनकी प्राचार्य सुश्री सीमा मेश्राम ,सचिव कोमल प्रसाद साहू ,समस्त पंचायत प्रतिनिधियों पंचगण ,विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,महिला समूह स्वच्छता टीम, मितानिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों को निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया तथा सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ग्राम पंचायत कनकी को हरित एवं स्वच्छ ग्राम बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3