छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ 4 एवं 5 अगस्त को करेगा दो दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों के निराकरण हेतु 4 एवं 5 अगस्त 2026 को रायपुर के तूता धरना स्थल पर दो दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव ने कहा कि संगठन द्वारा लंबे समय से शासन के समक्ष विभिन्न माध्यमों से अपनी मांगें रखी जाती रही हैं। ज्ञापन, चर्चा एवं संवाद के माध्यम से समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया है। इसलिए प्रदेशभर के संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए विवश हैं।

उन्होंने बताया कि आंदोलन से पूर्व सभी जिलों में नियमानुसार कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित प्राचार्यों को सूचना (ज्ञापन) दी जा रही है। संगठन विधिसम्मत एवं अनुशासित तरीके से आंदोलन को सफल बनाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक पदाधिकारियों, स्कूल लीडरों एवं समस्त संविदा शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और भविष्य का संघर्ष है।

दुर्योधन यादव का बयान:
"हमारी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं। हम शासन से टकराव नहीं, बल्कि सकारात्मक समाधान चाहते हैं। यदि हमारी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाता है तो यह हजारों संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों के हित में होगा। मैं प्रदेश के सभी साथियों से अपील करता हूँ कि अनुशासन, एकता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए 4 एवं 5 अगस्त को रायपुर पहुंचकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।"

जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3