बेमेतरा:-जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा:-जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा:-जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक दीपेश साहू
बेमेतरा:-जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक दीपेश साहू

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों और नागरिकों ने रखी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कुर्मी समाज ने एल्डरमैन नियुक्ति पर विधायक का जताया आभार
मेघू राणा बेमेतरा।बेमेतरा। बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों एवं नगरवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने स्वच्छ पेयजल, सड़क एवं नाली निर्माण, विद्युत व्यवस्था, सामुदायिक भवन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित स्थानीय विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें विधायक के समक्ष रखीं।

विधायक श्री दीपेश साहू ने प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर उनसे सीधे मिल सकता है।
कुर्मी समाज ने विधायक का जताया आभार

इसी दौरान बेमेतरा नगर पालिका में कुर्मी समाज के कमलेश वर्मा को प्रतिनिधित्व मिलने पर समाज के पदाधिकारियों ने विधायक श्री दीपेश साहू से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। कमलेश वर्मा को एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर कुर्मी समाज में खुशी का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक श्री दीपेश साहू का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सिंघरौर कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र वर्मा, नवनियुक्त एल्डरमैन श्री कमलेश वर्मा, प्रज्वल वर्मा, चम्पेश्वर वर्मा, भाजपा नेता श्री शेखर वर्मा, लच्छन वर्मा, पोषण वर्मा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार : विधायक दीपेश साहू

कार्यक्रम के अंत में नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, सड़क-नाली, सामुदायिक भवन, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित प्रत्येक क्षेत्र में जनहित सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास की नई धारा बहाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक श्री साहू ने कहा कि “जनता की समस्याएं मेरी प्राथमिकता हैं और उनका समाधान हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। आपकी हर उचित मांग पर शीघ्र कार्रवाई होगी और विकास का लाभ विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3