*सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने आईटीआई परिसर में किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने आईटीआई परिसर में किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
खरोरा।
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आईटीआई परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिदिन सुबह कॉलेज एवं आईटीआई परिसर में भ्रमण करने वाले इन वरिष्ठजनों ने परिसर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से बरगद, पीपल, नीम सहित विभिन्न छायादार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से भी पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी कोसे सर, गोकुल वर्मा, चोवाराम वर्मा, टेकराम नायक, बी.एल. साहू, लुकराम बघेल, परदेसी राम साहू, अन्ना साहू, डोमार वर्मा, गणेश वर्मा, रामकुमार वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा एवं चंद्रशेखर वर्मा सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।