प्रेम शंकर अस्पताल में फिर जांच पड़ताल, नर्सिंग एक्ट नियमों की धज्जियां।

प्रेम शंकर अस्पताल में फिर जांच पड़ताल, नर्सिंग एक्ट नियमों की धज्जियां।

प्रेम शंकर अस्पताल में फिर जांच पड़ताल, नर्सिंग एक्ट नियमों की धज्जियां।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900

प्रेम शंकर अस्पताल में फिर जांच पड़ताल, नर्सिंग एक्ट नियमों की धज्जियां।
तिल्दा स्थित प्रेम शंकर अस्पताल की शिकायत की गई थी जिन बिंदुओं को लेकर शिकायत की गई उन बिंदुओं को लेकर बीएमओ डॉ आशीष सिन्हा के नेतृत्व में टीम अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की। बता दे पिछले दिनों भी शिकायत पर बीएमओ ने टीम लेकर अचानक उक्त अस्पताल में दबिश दी थी जहां कई तरह की खामियां पाई गई थी जिसकी रिपोर्ट बीएमओ ने उच्च अधिकारियों को भेजी थी।
वहीं जब आज उक्त अस्पताल की जांच करने टीम गई तो अस्पताल परिसर साफ सुथरा पाया गया। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को पहले से ही ओर था जांच टीम आने वाली है इसलिए पूरी तरह सतर्क हो गए थे साथ ही सूत्रों ने यह भी बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे अस्पताल प्रबंधन पूरी तैयारी में थी कि जांच टीम कितने बजे आएगी। एक तरह से जांच टीम का इंतजार ही किया जा रहा था।

वहीं बीएमओ डॉक्टर आशीष सिन्हा ने बताया कि जिन बिंदुओं पर जांच की शिकायत थी उन बिंदुओं पर जांच पड़ताल की गई है।

वही उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी शिकायत राजस्व विभाग द्वारा की जाएगी। तहसीलदार, एसडीएम इस मामले की जांच करेंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3