*आदिवासी परिवार अब भी मूलभूत सुविधाओं के इंतजार में*

*आदिवासी परिवार अब भी मूलभूत सुविधाओं के इंतजार में*

*आदिवासी परिवार अब भी मूलभूत सुविधाओं के इंतजार में*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 


*आदिवासी परिवार अब भी मूलभूत सुविधाओं के इंतजार में*
खरोरा 
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंगोली में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों के बीच असंतोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है है कि क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आज भी कई जरूरतमंद परिवार मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम बंगोली में निवासरत कुछ आदिवासी परिवार आज भी कच्चे खपरैल मकानों में जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पाया है, जिससे कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

*धरसींवा क्षेत्र में विकास के दावों पर उठे सवाल*
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विकास कार्य मुख्य रूप से भवन निर्माण एवं सीसी रोड तक सीमित दिखाई देते हैं, जबकि शिक्षा, आवास, रोजगार, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं हो पाए हैं। उनका मानना है कि वास्तविक विकास तभी माना जाएगा जब गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और कमजोर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हो।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने गांव की वास्तविक समस्याओं और अधूरे विकास कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए शासन-प्रशासन से आवश्यक पहल करने की मांग की।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पात्र आदिवासी एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभप्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3