तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
मंत्री टंक राम वर्मा के जन्मदिन पर रात्रि तक रहा कार्यकर्ताओं नागरिकों का हुजूम।
मंत्री टंक राम वर्मा का जन्मदिन हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया, दोपहर को अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया, वहीं रात्रि में मंत्री टंक राम वर्मा तुलसी तिल्दा विधायक कार्यालय पहुंचे, काफी लेट होने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता रात तक विधायक कार्यालय में डटे रहे, मंत्री के आगमन पर जोरदार आतिशी स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन एवं मंडल अध्यक्ष नरसिंग वर्मा के अगुवानी में स्वागत किया गया।
यहां पर सर्वप्रथम पूजा अर्चना किया गया, केक कांटे गए फिर मंत्री को फलों से तौला गया।
विधायक कार्यालय में मंत्री टंक राम वर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
मंत्री टंक राम वर्मा ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन, राम पंजवानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे, उपाध्यक्ष दुलारी सुरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, पादप बोर्ड उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, नरेंद्र शर्मा,रमेश रिंकू अग्रवाल, सौरभ जैन, अनुराधा वर्मा,पार्षद ईश्वर यदु, सतीश निषाद, राजकुमार गेंडरे, लक्ष्मीचंद नागवानी,संतोष यादव, प्रेम कोसले, सुरेश वर्मा, पलक विकास सुखवानी, अनिल शर्मा, दीपक वर्मा, तुलसी गौतम, रश्मि वर्मा, मंडल अध्यक्षगण मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा सहित कई सरपंच, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में भाजपाई सहित नागरिकगण उपस्थित हुए।