प्रदेश स्तरीय सामाजिक संस्थाओं एवं रक्त मित्रों का हुआ भव्य सम्मान समारोह

प्रदेश स्तरीय सामाजिक संस्थाओं एवं रक्त मित्रों का हुआ भव्य सम्मान समारोह

प्रदेश स्तरीय सामाजिक संस्थाओं एवं रक्त मित्रों का हुआ भव्य सम्मान समारोह
प्रदेश स्तरीय सामाजिक संस्थाओं एवं रक्त मित्रों का हुआ भव्य सम्मान समारोह 
सांसद विजय बघेल , प्रदेश मंत्री भाजपा अमित साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, वरिष्ठ समाज सेवी इंद्रजीत सिंह छोटू भैया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर , सहित वरिष्ठ जन सम्मिलित हुए 

*विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं का सम्मान समारोह संपन्न *
 विश्व रक्तदाता 
 दिवस के शुभ अवसर पर रक्त वीरों सामाजिक संस्थाओं का हुआ सम्मान सुरज साहू, हीरा शंकर साहू ने आगे बताया रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं का सम्मान समारोह कर्मा भवन जी. ई. रोड सुपेला भिलाई में संपन्न हुआ। 
 कार्यक्रम के अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग, अमित साहू प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी,छत्तीसगढ़, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, वरिष्ठ समाज सेवी इंद्रजीत सिंह छोटू भैया, गिरवर बंटी साहू, सभापति नगर पालिका निगम भिलाई , कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, रमेश साहू प्रदेश सलाहकार साहू समाज ,खिलावन साहू प प्रदेश कार्य अध्यक्ष साहू समाज एवं प उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा , श्रीमती तुलसी साहू दुर्ग संभाग प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा,डॉ संतोष राय कामर्स गुरु, नवीन सर कॉमर्स क्लास खूबी लाल साहू कॉमर्स गुरु, एम.के. साहू समाजसेवी, डा. मानसी गुलाटी, चंद्र भूषण साहू अध्यक्ष साहू समाज भिलाई, खेदराम साहू जी अध्यक्ष साहू मित्र सभा, लखन साहू प महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ वाय राजेंद्र राव सलाहकार रेड ड्रॉप,जितेंद्र हासवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव अधिकार संगठन डॉ सूफी जे रूमी डॉ संजय संरक्षक महामानव सोसायटी , बेनू राम साहू समाज सेवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मानव अधिकार संगठन राकेश साहू सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा, प्रेम किशन साहू फाउंडर रेड ड्रॉप क्लब भिलाई टाइम्स के संपादक यशवंत साहू, रामकुमार साहू सलाहकार रेड ड्रॉप , कबीर साहू महासचिव रेड ड्रॉप, एम वासु देव राव ,(198 बार रक्तदान)
फ़नेंद्र जैन (131 बार रक्तदान ) श्रीमती अंतरा गोवर्धन, (99 बार रक्त दान) अखिलेश तिवारी ,
 सर्वप्रथम भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छत्तीसगढ़ स्तरीय सम्मान समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ से विभिन्न शहरों से आए हुए रक्तदाताओं एवं संस्थाओं का सम्मान रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब समिति के द्वारा किया गया। । रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को प्रमाण पत्र एवं सड़क सुरक्षा हेतु इस अवसर पर रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के संस्थापक सूरज साहू, हीरा शंकर साहू, हरीश साहू, महेश साहू,किशन साहू, तेजेंद्र साहू, पायल, मीनाक्षी, शालिनी गौरी विश्वकर्मा ,सीरत हेमा साहू,धनेश्वरी साहू, सहित नागरिक गण उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाएं जीवनदान सेवा संस्था से योगेश मानिकपुरी, मनीष, फनेंद्र जैन द्वारा 130 वीं रक्तदान हेतु, रक्त वीर राज अढातिया 126 वीं बार हेतु, नवदृष्टि फाउंडेशन, डोनेट थोड़ा सा अभिजीत पारख, रूपल गुप्ता लाला गुप्ता स्मिता तांडी विनीता तांडी , श्री साईनाथ जन सेवा समिति जी.माधवराव, प्रजा सेवा समिति जे. डी. खान, नरोत्तम वर्मा बालाजी ब्लड बैंक,नयन गुल्हाने, अदिति जन कल्याण सेवा समिति मरोदा से विक्रम रमन प्रवीण गुलशन, युवा शक्ति संगठन बोरसी से प्रशांत साहू खिलेंद्र वेद प्रकाश, पत्रकार किशन हेल्पिंग हैंड्स क्लब रायपुर , ॐ साईं रक्त दाता सेवार्थ समिति , निस्वार्थ सेवा भाव, डॉ प्रेम लाल पटेल , प्रांजल अदभुत मीडिया , राकेश सोनी , हिरवानी,एनिमल सर्वाइवर, पीपुल फॉर एनिमल, पप्पू साहू पाटन, छात्र युवा मंच, क्षेत्रीय युवा प्रकोष्ठ, otah फाउंडेशन श्री शिवजी अर्पण सेवा समिति,ब्लड डोनर फाउंडेशन भानु प्रतापपुर, मां महामाया रक्तदाता सेवार्थ समिति, डी.वी. रक्तदान महादान दल्ली राजहरा, प्रमा फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं का सम्मान किया गया।

सभी रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान जैसे महान कार्य में लगे हुए लोगों का सम्मान करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां चारों ओर व्यस्तता और चुनौतियां हैं, वहीं मानव सेवा के लिए समर्पित लोग समाज के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। जिनके मन में सेवा का भाव होता है, वे निरंतर ऐसे पुण्य कार्यों में लगे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी भारत की बागडोर संभाल रही है और सेवा की यह भावना समाज को नई दिशा दे रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका संदेश “सेवा ही परम धर्म है” समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से निरंतर राष्ट्रसेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
सांसद ने रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के संस्थापक सूरज साहू एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वयं रक्तदान अभियान से जुड़े हैं और अनेक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोग इस जनसेवा अभियान से जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में सांसद विजय बघेल ने सभी रक्तदाताओं, रक्तमित्रों एवं आयोजकों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि मां शक्ति सभी को जनसेवा के इस पवित्र कार्य को आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।


      आए हुए अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान है यह अति महत्वपूर्ण कार्य है और यह एक मनुष्य के द्वारा ही किया जा सकता है। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले प्रशंसा के पात्र हैं। और ऐसे व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान करने वाले संस्था को भी साधुवाद।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3