छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर का धमतरी आगमन पर भव्य स्वागत:- कीर्तन मीनपाल
प्रेस विज्ञप्ति
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर का धमतरी आगमन पर भव्य स्वागत:- कीर्तन मीनपाल
धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा श्री विश्व विजय सिंह तोमर के प्रथम धमतरी आगमन पर युवाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया गया। अपने एक दिवसीय आधिकारिक दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय नवीन विश्राम गृह लोहरसी में जनप्रतिनिधियों व युवा संगठनों से मुलाकात की और तत्पश्चात सांकरा स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र के एक बड़े युवा संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए।
श्री तोमर जब रायपुर रोड से होते हुए सांकरा में आयोजित "उठो जगत के वास्ते युवा संकल्प अभियान" में सम्मिलित होने जा रहे थे, तभी लोहरसी मोड़ रत्नाबांधा और मुजगहन के प्रमुख देव धुनादास मंदिर के पास युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जनपद सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बस्तर संभाग प्रभारी हेमराज सोनी और पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में युवा साथियों की भारी फौज ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ श्री तोमर को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
भव्य स्वागत के पश्चात राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने मुजगहन स्थित प्रसिद्ध देव धुनादास मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ और धमतरी क्षेत्र की सुख-समृद्धि, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद उन्होंने वहां मौजूद सभी युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात की और समाज निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की।
वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा मोर्चा के नेता रहे साथ
इस गरिमामय प्रवास के दौरान श्री तोमर के साथ मुख्य रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्राकर और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री गोविंदा ढिल्लन उपस्थित रहे, जिन्होंने धमतरी के युवाओं से सीधे संवाद किया।
इस भव्य स्वागत समारोह और मुलाकात के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं सहित युवा मोर्चा के साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें मुख्य रूप से
राजेश साहू, दिलीप बड़जात्या, गिरीश साहू भोथली मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कुशल चंद्राकर, वामन विश्कर्मा, संतराम सेन सूर्या सिन्हा, मुरारी सिन्हा,सुनील साहू, राहुल साहू,नोहर मीनपाल, भूषण वर्मा,दिव्यांशु दुलानी,गोपाल साहू
पारस पूरी गोस्वामी, रोशन पूरी गोस्वामी,विनोद कुमार साहू, टिकेश्वर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण व युवा साथी उपस्थित थे।