तिल्दा में भाजपा द्वारा किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य हुए उपस्थित।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
तिल्दा में भाजपा द्वारा किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य हुए उपस्थित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम के तहत आज तिल्दा में संदीप शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग, सुरेंद्र पाटनी जिला प्रभारी भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण,श्याम नारंग जिला अध्यक्ष भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया और पत्रकारों से चर्चा की गई।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए संदीप शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल का पूरा ब्यौरा रखा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं, 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं 11 करोड़ गैस सिलेंडर एवं कनेक्शन दिए गए हैं, 16 करोड़ घरों तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल पहुंचा जा रहा है इसके अलावा पीएम सम्मन निधि, पीएम मुद्रा लोन शुरू किया गया।
उन्होंने कहा कि 11 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि मिल रहा है ,उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिंचाई सहित अन्य सुविधाएं दी गई कृषि क्षेत्र में अलग बजट दिया गया, उन्होंने मेडिकल कॉलेज सहित स्कूलों की सीट बढ़ोतरी पर भी जानकारी दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल की पूर्ण डाटा पत्रकारों को दी।
वही महंगाई पर नियंत्रण नहीं होने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज देश की जो महंगाई दर है वह पिछली सरकार में 12.8 प्रतिशत था वह आज 4% से ऊपर नहीं जा रहा है महंगाई दर मूल्यांकन पर ही किया जाता है।
जंगल काटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कृषि और उद्योग गाड़ी के दोपहिए हैं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम लगाने का कार्य भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर दीपक शर्मा प्रभारी जिला मीडिया संवाद कार्यक्रम, जिला कोषाध्यक्ष शिव शंकर वर्मा, जिला मंत्री विकास कोटवानी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा, भाजपा नेता राम पंजवानी, सुरेश वर्मा, दिनेश गायकवाड़, रमेश रिंकू अग्रवाल, गोपाल साहू, हरीश वर्मा, सतीश निषाद, लक्ष्मीचंद नागवानी, सौरभ जैन, सहित भाजपा पार्षद गण, भाजपा नेता कार्यकर्ता आदि भी उपस्थित हुए।