*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण**

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण**

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण**
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण**
खरोरा, 
10 जून 2026। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खरोरा स्थित शारदा मंदिर में माता शारदा एवं श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. तेजराम पाल (जिला संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ), दुलारी सुरेंद्र वर्मा (जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि), लोनिता चंद्राकर (महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य), चंद्रकांत साहू (अध्यक्ष, बंगोली मंडल), राजेंद्र खूंटे, मारुति नंदन वर्मा (महामंत्री, बंगाली मंडल), श्रीमती हीरा वर्मा (अध्यक्ष, महिला मोर्चा बंगाली मंडल) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं राष्ट्र की उन्नति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3