बेमेतरा:-कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का हुवा शुभारंभ
मेघू राणा बेमेतरा।पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ग्राम हसदा में आदर्श बाल मानस मंडली एवं समस्त ग्राम वासी के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। पूरे ग्राम में भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
कथा व्यास पूज्य श्री मज्ज ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीमुख से भक्तिरस से परिपूर्ण श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा प्रवाहित हो रही है। कथा के प्रथम दिवस महाराज श्री ने कहा कि मोह मनुष्य के जीवन में पतन का मूल कारण है। मोह और आसक्ति से मुक्त होकर ही व्यक्ति धर्म, भक्ति एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है।
कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम रामधुनी मंडली, कटई (बेमेतरा) की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों एवं रामधुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति रस में सराबोर हो गए।
यह आयोजन आदर्श बाल मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी हसदा के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री शत्रुध्न पाल हैं।
आयोजन को सफल बनाने में मंडली के अध्यक्ष गुहाराम साहू, मदन सिन्हा, खिलावन वर्मा, महादेव सिन्हा, संध्या परगनिहा, राजकुमार परगनिहा, विष्णु निर्मलकर, शंभू साहू, गिरधर साहू, डमरूधर साहू, रवि सिन्हा, हरिराम साहू सहित समस्त संगठन एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।