रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*बंगोली भाजपा मंडल की बैठक में बूथों के सशक्तिकरण पर जोर**
खरोरा
भारतीय जनता पार्टी, बंगोली मंडल की आवश्यक मासिक बैठक रेस्ट हाउस बंगोली में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा आगामी समय की कार्ययोजना को अंतिम रूप देना रहा। बैठक की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और जिला नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
इसके बाद बूथ कमेटियों की सक्रियता, सदस्यता अभियान और
केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम को विशेष मार्गदर्शन देने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाब सिंह टिकरिहा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके बूथ कार्यकर्ता हैं। बैठक में तेजराम पाल, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, चंद्रकांत साहू मंडल अध्यक्ष, मारुति नंदन वर्मा, महामंत्री, दीपक तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष आदि मौजूदथे।