रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*दर्पण वेलफेयर फाउंडेशन हिरमी द्वारा 50 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित*
खरोरा
दर्पण वेलफेयर फाउंडेशन एवं राजपूत एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हिरमी के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के स्कूली छात्र छात्राओं के लिए 50 दिनों का ग्रीष्मकालीन निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना तथा डिजिटल तकनीक की जानकारी प्रदान करना है।
प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षकों द्वारा प्रोजेक्टर एवं टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रायोगिक तरीके से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, टाइपिंग, ड्राइंग सॉफ्टवेयर, डिजिटल शिक्षा एवं अन्य तकनीकी विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें नजदीकी करीब 17 ग्रामों के बच्चे पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लेकर नई तकनीकी जानकारी सीख रहे हैं।
संस्था के पदाधिकारियों में तनमय सिंह राजपूत ने बताया कि लगातार विगत पांच वर्षों से ये आयोजन निःशुल्क किया जा रहा हैं इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्कूली छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तकनीकी व डिजिटल युग में सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना है। क्षेत्रवासियों ने इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी पहल बताया।