तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
तिल्दा नेवरा शहर सट्टे के मामले में बना मिनी गोवा अवैध कारोबार भी हो रहे संचालित।
तिल्दा नेवरा क्षेत्र को अब सट्टे के मामले में मिनी गोवा कहा जाने लगा है बड़े पैमाने पर सट्टे का गोरखधंधा तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में फल फूल रहा है पिछले दिनों पुलिस ने सट्टे एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया जिसमें तिल्दा नेवरा के दो युवक पकड़े गए जिनसे पुलिस ने कई राज उगलवाए हैं। यह भी पता चला कि पकड़े गए एक युवक के भाई द्वारा दुबई में बैठकर सट्टे का संचालन किया जा रहा है साथ ही एक अन्य सटोरिया द्वारा गोवा में हॉटल खरीदी कई सट्टा संचालित की जा रही है।पुलिस के पास इसके पुख्ता सुबूत भी मिले हैं।
वहीं इस कार्रवाई के बाद तिल्दा नेवरा के कई सटोरिया भूमिगत हो गए हैं वहीं कई राजनीतिक संरक्षण में चले गए हैं।
साथ ही शहर व क्षेत्र में अवैध शराब सहित अवैध गतिविधियों का संचालन भी धड़ल्ले से हो रहा है, सोमवार को ही रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने हाईवे के ढाबा संचालकों की बैठक लेकर उन्हें सख्त हिदायत दी और कहा कि अवैध रूप से शराब बिक्री या पिलाने पर कड़ी कार्रवाई की आएगी, साथ ही उन्होंने सट्टा,जुआ सहित अन्य गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं इसके बावजूद नेवरा में अपराधों पर कमी नहीं हो पा रही है, साथ ही अवैध कई कारोबार संचालित हो रहे हैं।
अब शहर व क्षेत्र में चर्चा है की पुलिस द्वारा सट्टा, अवैध शराब सहित अवैध कारोबार पर रोक लगाती है या एसपी के निर्देश सिर्फ निर्देश साबित होते हैं।