मानव संसाधन विभाग लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा के तत्ववाधान में मुख्य महाप्रबंधक सभागार में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर.बी. गहरवार मुख्य महाप्रबंधक लौह अयस्क समूह, विशिष्ट अतिथि श्री जयप्रकाश महाप्रबंधक प्रभारी (राजहरा यंत्रीकृत खदान) एअव्म श्री ए. के. साहू महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं सेवाएं) लौह अयस्क समूह थे । कार्यक्रम में मई मांह में सेवानिवृत हो रहे 08 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र और खान समूह को दी गई सेवाओं के लिए सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी को धन्यवाद दिया एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन में योगदान के लिए उनकी सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों के द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं भविष्य में शारीरिक आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से सुखमय जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं दी गई । श्री शैलेष पटनायक सहा प्रबंधक मानव संसाधन विभाग ने सेवानिवृत कर्मचारियों को भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए अश्वस्त किया। एस.के.एम्.एस. के श्री सी निवासलू राव, सीटू यूनियन के श्री गुरुवेलु इंटक के श्री तिलक राम मानकर बी.एम.एस. के श्री संतोष देवांगन एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के श्री राजेंद्र बेहरा ने सेवानिवृत्ति पश्चात जीवन व्यतीत करने के तरीकों पर परामर्श दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्री अशोक सिंह, बलद राम खारंसू, सुरेश, होमन सिंह नायक, शुभाष चंद, बिसरू राम, दौलत राम भुआर्य एवं हीरा सिंह राणा उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन श्री एम डी चंद्राकर अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मेडम शेख शिरीन सहा. प्रबंधक मानव संसाधन विभाग ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरक राम साहू, बिरसो दुग्गा एवं अहिल्या बाई का सराहनीय योगदान रहा ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3