11 मजदूर शहीदों की स्मृति में 3 जून को जनमुक्ति मोर्चा मनाएगा शहादत दिवस, निकलेगी भव्य रैली व होगी आमसभा

दल्ली राजहरा। 11 मजदूर शहीदों की स्मृति में जनमुक्ति मोर्चा द्वारा 3 जून को शहादत दिवस मनाया जाएगा। संगठन के नेताओं ने बताया कि मजदूरों के मसीहा शंकर गुहा नियोगी की जनवादी सोच एवं संघर्ष-निर्माण की विचारधारा पर चलते हुए हर वर्ष शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
जनमुक्ति मोर्चा के अनुसार 2 जून की रात्रि एवं 3 जून 1977 की दोपहर तत्कालीन सरकार और पुलिस द्वारा मजदूर आंदोलन को दबाने के लिए बर्बरतापूर्वक गोली चलाई गई थी। इस गोलीकांड में महिला अनसूया बाई, बालक सुदामा सहित कुल 11 मजदूर साथी शहीद हुए थे। इन्हीं शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष शहादत दिवस का आयोजन किया जाता है।
जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र गजीर ने सभी संगठन सदस्यों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहीद साथियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए 3 जून को विशाल आमसभा के साथ भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3