रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*एकादशी पर राहगीरों को शीतल जल वितरण*
खरोरा।
पुरुषोत्तम मास की पावन एकादशी के अवसर पर बुधवार को खरोरा के राम मोबाइल चौक में राहगीरों के लिए शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानव सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं. अंजू पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अनीता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में राजेश पाण्डेय, ईश्वरी पाण्डेय, गिरिजा द्विवेदी, सोनम तिवारी, गोपेश्वर तिवारी, माधुरी शर्मा, राजू, श्रेया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर सेवा और परोपकार की भावना से राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराया गया। गर्मी से राहत देने के इस प्रयास को स्थानीय नागरिकों ने सराहनीय बताते हुए सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।