बेमेतरा:-किसानो की समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस का प्रदर्शन

बेमेतरा:-किसानो की समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस का प्रदर्शन

बेमेतरा:-किसानो की समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस का प्रदर्शन
बेमेतरा:-किसानो की समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस का प्रदर्शन
मेघू राणा बेमेतरा।जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों की ज्वलंत समस्याओं तथा 9 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्ट्रेट बेमेतरा का महाघेराव एवं प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा सरकार के विरुद्ध जोरदार आवाज़ उठाई। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे पूर्व संसदीय सचिव गुरुद्वारा बंजारे सहित जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि डबल इंजन सरकार आज किसानों को खून के आंसू रुला रही है पूर्व कैबिनेट मंत्री ने लोगों के समक्ष खाद-बीज की किल्लत, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, सिंचाई व्यवस्था की बदहाली तथा किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर प्रमुखता से बात रखी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबडा ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ के
 किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है किसानों को परेशान करने का काम बीजेपी की सरकार द्वारा किया जा रहा है आज जब किसान को सर्वाधिक जरूरत खाद बीज की है ऐसे समय में भाजपा की यह सरकार किसानों के ऊपर तरह-तरह के रोडे अटकाने का काम कर रही है किसानों को बहुत मुश्किल से एक बोरी यूरिया दिया जा रहा है किसान निजी किसान केन्द्रो से ऊंचे और महंगे कीमतों पर खाद बीज खरीदने को मजबूर है आज किसानों के लिए जब सर्वाधिक जरूरत डीजल की है ऐसे में भाजपा की सरकार किसानों को खेतों में ट्रैक्टर चलाने के लिए डीजल भी नहीं दे पा रही है किसान आखिर करे भी तो क्या करें मेहनत करके सभी लोगों का पेट भरने वाला किसान आज अपनी किस्मत पर रो रहा है वह कोस रहा है उस दिन को याद कर रहा है जब उसने भाजपा पर भरोसा किया और आज वही भाजपा उसे खून के आंसू रुला रही है कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अन्नदाता आज अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान की बजाय केवल घोषणाओं तक सीमित है।
कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के अधिकार, सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी किसानों की हर लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी। किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, कृषि लागत कम करने तथा सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री रवींद्र चौबे गुरुदयाल सिंह बंजारे पूर्व विधायक नवागढ़, श्री अभिषेक मिश्रा जी प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस,मनोज नचार प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव, मंगत साहू जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस,अंजोर दास जिला प्रभारी किसान कांग्रेस, राजेंद्र साहू जिला प्रभारी, श्रीमती माधुरी रवि परगनिहा जनपद अध्यक्ष बेरला, प्रांजल तिवारी प्राणीश चौबे झम्मन बघेल राजू साहू हरीश साहू शशि प्रभा गायकवाड सुशीला जोशी बालकुमारी ध्रुव चंद्र प्रकाश साहू रश्मि मिश्रा मिथलेश वर्मा लेखराम साहू चंद्रिका साहू लव कुमार राजपूत जलेश्वर कन्हैया ईश्वर सिन्हा धनंजय साहू राजेंद्र साहू अजय राज सेन बलदाऊ मिश्रा संजय तिवारी रामायण सिन्हा जयप्रकाश साहू रोशन सिन्हा देवेंद्र साहू अश्वनी अनंत ईश्वर वर्मा ऋषि वर्मा बहल वर्मा रीता पांडे शकुंतला साहू रूबी सलूजा योगिता साहू रीना वर्मा हेमिन यादव ललित विश्वकर्मा रवि रजक मनोज शर्मा लुकेश वर्मा आरती पटेल मिथलेश वर्मा तखत साहू टिकेंद्र परगनिहा नरेंद्र धीवर अमरनाथ साहू सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता व किसान साथी बड़ी संख्या में सहित समस्त कांग्रेस परिवार उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3