रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*एम.आर.एम. मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन**
खरोरा,
एम.आर.एम. मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, खरोरा के स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 से 27 जून 2026 तक भव्य तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हॉस्पिटल परिसर, बलौदाबाजार बायपास रोड, खरोरा में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगा।
आयोजकों के अनुसार कथा व्यासपीठ पर प्रख्यात कथावाचक आचार्य पं. श्री लहरेश्वरानंद जी महाराज (सिमगा वाले) विराजमान रहेंगे, जो अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं दिव्य लीलाओं का रसपान कराएंगे।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस 25 जून को श्रीराम अवतार एवं बाल लीला, द्वितीय दिवस 26 जून को श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव तथा तृतीय दिवस 27 जून को लंका विजय एवं रामराज्य उत्सव का वर्णन किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। साथ ही कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी।
यह आयोजन डॉ. ममता सिरमौर एवं समस्त सिरमौर परिवार के सौजन्य से संपन्न होगा।