एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कार्यशाला का आयोजन

एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कार्यशाला का आयोजन

एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कार्यशाला का आयोजन
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक - 02 जून 2026
दिन - मंगलवार
स्थान - भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, जुंगेरा (बालोद)

एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कार्यशाला का आयोजन

“बढ़ता भारत, बदलता भारत”

12 साल बेमिसाल — विश्वास, विकास और जनकल्याण के
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 वर्ष आगामी 7 जून 2026 को पूर्ण होने जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में 5 जून से 23 जून 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के निर्देशानुसार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख के आह्वान पर आज प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिहा, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्णकांत पवार, बिलासपुर संभाग के सह-प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, जिला महामंत्री श्री राकेश “छोटू” यादव एवं श्री सौरभ लुनिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता प्रदान की, जिनमें—
जिला कोर कमेटी एवं आमंत्रित वरिष्ठजन
जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य
मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री
जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री
जिला प्रकोष्ठ संयोजक
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष
नगरपालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष
जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

शामिल रहे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित यह कार्यशाला एनडीए सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर केंद्रित रही।

5 जून से 23 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मीडिया संवाद, विशेष जनसंपर्क अभियान, सभागार बैठकें, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं, विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन, स्वच्छता अभियान तथा प्रगति पथ यात्रा सहित अनेक गतिविधियां शामिल रहेंगी।

कार्यशाला के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन जिला मंत्री श्रीमती पूजा यादव द्वारा किया गया, जिसका सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने समर्थन किया।

वहीं नक्सल उन्मूलन विषयक प्रस्ताव का वाचन जिला उपाध्यक्ष श्री पवन सोनबरसा द्वारा किया गया, जिसके लिए उपस्थित जनों ने उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री श्री राकेश “छोटू” यादव ने किया।

इस अवसर पर जिला टोली के सदस्य श्री हरिश कटझरे, श्री कौशल साहू, श्री टिनेश्वर बघेल एवं श्री मनीष झा भी उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3