*छत्तीसगढ़ के अशोक धीवर को इंदौर में मिला राष्ट्रीय स्तर का श्रेष्ठ NGO सम्मान*

*छत्तीसगढ़ के अशोक धीवर को इंदौर में मिला राष्ट्रीय स्तर का श्रेष्ठ NGO सम्मान*

*छत्तीसगढ़ के अशोक धीवर को इंदौर में मिला राष्ट्रीय स्तर का श्रेष्ठ NGO सम्मान*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा

*छत्तीसगढ़ के अशोक धीवर को इंदौर में मिला राष्ट्रीय स्तर का श्रेष्ठ NGO सम्मान**
खरोरा
। छत्तीसगढ़ के समाजसेवी, साहित्यकार एवं हर्षिता जन सेवा फाउंडेशन के डायरेक्टर अशोक धीवर "जलक्षत्री" को इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित इम्पैक्ट इंडिया सम्मिट 2026 में श्रेष्ठ NGO सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पद्मश्री सम्मानित भारत के प्रथम हिंदी क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी तथा इम्पैक्ट इंडिया सम्मिट की संस्थापिका ज्योति कुमारी द्वारा प्रदान किया गया।
रायपुर जिले के ग्राम तुलसी (तिल्दा-नेवरा) निवासी अशोक धीवर पेशे से पेंटर, मूर्तिकार एवं साहित्यकार हैं। लगभग छह वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने जीवन को जनसेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया। उनका मानना है कि जीवन बचने के पीछे कोई विशेष उद्देश्य था और उसी सोच ने उन्हें समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाया।
अशोक धीवर लंबे समय से जनसेवा, समाज सेवा, साहित्य सेवा, भाषा संरक्षण, धर्म एवं संस्कृति संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, बाल संस्कार, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं। वे समाज में प्रताड़ित एवं शोषित लोगों को न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए भी लगातार प्रयासरत रहते हैं। पारिवारिक विवादों के समाधान, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और सामाजिक समरसता स्थापित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए वे नियमित रूप से बाल संस्कार केंद्र का संचालन करते हैं। साहित्य के क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान है। वे नए रचनाकारों को कविता लेखन के लिए प्रेरित एवं प्रशिक्षित करते हैं तथा राष्ट्रीय स्तर के साझा साहित्यिक संकलनों में उनकी रचनाओं को प्रकाशित कर प्रोत्साहित करते हैं।
उनकी निरंतर समाजसेवा, साहित्यिक योगदान और मानवीय कार्यों के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड 2026 "परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान" से भी सम्मानित किया जा रहा है। नशामुक्ति, शाकाहार और आध्यात्मिक चेतना के प्रचार-प्रसार में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
अशोक धीवर का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का गौरव है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3