रत्नाबांधा में ₹10 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड निर्माण एवं बोर खनन का भूमिपूजन संपन्न

रत्नाबांधा में ₹10 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड निर्माण एवं बोर खनन का भूमिपूजन संपन्न

रत्नाबांधा में ₹10 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड निर्माण एवं बोर खनन का भूमिपूजन संपन्न
प्रेस विज्ञप्ति
रत्नाबांधा में ₹10 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड निर्माण एवं बोर खनन का भूमिपूजन संपन्न
धमतरी (छत्तीसगढ़)। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 के ग्राम पंचायत रत्नाबांधा में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय, टिन शेड निर्माण एवं बोर खनन कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। ₹10 लाख की स्वीकृत लागत से होने वाले इस विकास कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के सरपंच मान. श्री फकीरचंद वर्मा जी ने की।
अतिथियों के मुख्य विचार व वक्तव्य
मुक्तिधामों का विकास और बुनियादी सुविधाएं हमारी प्राथमिकता: कीर्तन मीनपाल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. श्री कीर्तन मीनपाल जी (सदस्य, जनपद पंचायत धमतरी) ने भूमिपूजन के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा "ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना का विकास करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। मुक्तिधाम एक ऐसी जगह है जहाँ समाज का हर वर्ग आता है। अंतिम संस्कार के समय शोक संतप्त परिवारों को धूप, बारिश और पानी की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रतीक्षालय, टिन शेड और बोर खनन का कार्य अत्यंत आवश्यक था। ₹10 लाख की इस राशि से रत्नाबांधा मुक्तिधाम को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा। आने वाले समय में भी क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं का इसी तरह त्वरित निराकरण किया जाएगा।"
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मान. श्रीमती धनेश्वरी साहू जी (सदस्य, जिला पंचायत धमतरी) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा "विशेषकर वर्षा ऋतु और भीषण गर्मी के दिनों में मुक्तिधाम में शेड और पानी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी असुविधा होती थी। आज इस भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे रत्नाबांधा और आसपास के ग्रामीणों को एक बड़ी राहत मिलेगी। हम सब मिलकर गांव के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के उपसरपंच मान. श्री दादू लाल यदु जी ने पंचायत की ओर से विचार रखते हुए कहा "यह निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। इस कार्य के स्वीकृत होने से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। हम सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने ग्रामीण विकास के इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दी।"
वरिष्ठ नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच (रत्नाबांधा) श्री रामभागवत मीनपाल जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के समस्त वरिष्ठ नागरिकों जिनमें प्रमुख रूप से श्री दधीचि अग्रवाल सचिव,श्री संतराम नाग,श्री जोहन पाल जी, श्री रामसिंग मंडावी, श्री भरत लाल साहू जी, श्री दिलीप मीनपाल जी, श्री रजऊ राम नेताम जी, श्री नाघोराम् साहू जी, श्री बुधारू राम साहू जी, श्री बिजली ध्रुव,श्रीमती सरोज साहू ,श्रीमती अंजली मीनपाल श्री मुनिराम मीनपाल, श्री ठाकुरराम मीनपाल, श्री तेजनारायण मीनपाल,श्री जितेन्द्र तिवारी एवं श्री अमरनाथ साहू नवनीत साहू,रूपेश साहू, विक्की मीनपाल,युवराज मीनपाल,ऋषभ सेन,पूनम मीनपाल,अनसुईया मीनपाल,सीता मीनपाल,सुनीति मीनपाल,चंद्रिका मीनपाल,रंभा मांडवी ,पूर्णिमा मीनपाल,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3