सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में आज दिनांक 21जून 2026 दिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में श्री देवनारायण साहू (संगठन मंत्री - सरस्वती शिक्षा संस्थान),श्री ओंकार ताम्रकार (अभिभावक) श्रीमती उत्तरा वर्मा (विद्यालय के प्राचार्य),श्री गिरीश चंद्र वर्मा (विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य), समस्त आचार्यगण, भैय्या बहन एवं अभिभावकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा मां सरस्वती भारत माता एवं ओम के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ उसके बाद विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा दीदी एवं खिलेश्वरी साहू दीदी ने योग से सम्बंधित व्यायाम श्रृंखला,संधि योग,तिष्ठ योग, प्राणायाम,आसन, ताड़ासन,वृक्षासन, भुजंगासन अनुलोम-विलोम, व्यायाम योग का अभ्यास करवाया और इन सभी योग के लाभ भी बताए, तत्पश्चात हमारे अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नही है,जीवन जीने की कला है। नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनो बेहतर होते है उसके बाद कार्यक्रम के अंत में योग के प्रवर्तक पतंजलि महाराज को प्रणाम करते हुए वन्दे मातरम् गायन के साथ समापन किया गया।