अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाटाबोड़ में योग कार्यक्रम आयोजित:
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाटाबोड़ में योग कार्यक्रम आयोजित:
लाटाबोड़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाटाबोड़ में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व को समझा।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक विनोद कुमार साहू ने सभी को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य भगवती नूतन उइके, सरपंच तेज प्रकाश मंडावी, गणमान्य नागरिक देवेंद्र साहू एवं कश्चित साहू उपस्थित रहे। साथ ही संस्था के प्राचार्य एफ.आर. कोसरिया, वरिष्ठ व्याख्याता सी.एल. सिन्हा, एन.डी. बघेल, संजय साहू, ओ.पी. यादव, के.एन. गोरे, डी. सुकतेल, जी. गंधर्व, गेडाम मैडम, कार्यालय स्टाफ हेमांक निर्मलकर, यशवंत साहू, तोमन साहू, मिडिल स्कूल प्रधानपाठक सुनहरे मैडम, रोमेश देशमुख, धर्मेंद्र कौमार्य, ध्रुव मैडम, वंदना सार्वा, लक्ष्मी साहू, प्राथमिक प्रधानपाठक मंजू किरण सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त आयुर्वेद चिकित्सालय लाटाबोड़ से डॉ. पूर्णिमा नायक, डॉ. गायत्री, जयदीप सिदार, रामानंद एवं योग प्रशिक्षक विनोद कुमार साहू के मार्गदर्शन में 5 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से योग को दैनिक जीवन में अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।