तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
आबकारी विभाग ने दो अलग अलग स्थानों से दो लोगों को किया गिरफ्तार।
सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले,आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा,कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर ग्राम टंडवा थाना तिल्दा निवासी रामनारायण भारती पिता हेमनाथ भारती के रिहायशी मकान में दबिश देकर 41 पौवा देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) और एक अन्य प्रकरण में ग्राम सरोरा निवासी हेतराम जोशी पिता भुनेश्वर जोशी के किराना दुकान से 51 पौवा देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया साथ ही ग्राम भूमिया निवासी श्यामलाल ढींडे और ग्राम जोता निवासी चित्ररेखा वर्मा के विरुद्ध आबकरी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह, राजेश घरड़े,आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा ,लव कुमार,हर्षित देवांगन और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।