बेमेतरा:-सुग्घर साहित्य समिति, बेरला के सदस्यों को मिला "शब्द शिखर सम्मान

बेमेतरा:-सुग्घर साहित्य समिति, बेरला के सदस्यों को मिला "शब्द शिखर सम्मान

बेमेतरा:-सुग्घर साहित्य समिति, बेरला के सदस्यों को मिला "शब्द शिखर सम्मान
बेमेतरा:-सुग्घर साहित्य समिति, बेरला के सदस्यों को मिला "शब्द शिखर सम्मान
मेघू राणा बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश की बहुप्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था "वक्ता मंच" के तत्वावधान में, राजधानी रायपुर के वृंदावन सभागार में "काव्य महाकुम्भ" का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | इस अवसर पर प्रदेश के 151 रचनाकारों को "शब्द शिखर सम्मान" से सम्मानित किया गया | साहित्यकारों से खचाखच भरी हुई इस सभागार में रायपुर , बस्तर, बिलासपुर, कवर्धा, राजनांदगांव, धमतरी, दुर्ग - भिलाई, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, कोरबा, बालोद, जगदलपुर, दल्लीराजहरा और बेमेतरा जिले के नवोदित और वरिष्ठ रचनाकार उपस्थित थे | इस पावन बेला में सुग्घर साहित्य समिति, बेरला - बेमेतरा के सदस्य कमलेश वर्मा, लिलेश्वर देवांगन, राजकुमार निषाद "राज" और दिलीप टिकरिहा "छत्तीसगढ़िया' को भी उनके सृजनशीलता, रचनाधर्मिता व नैतिक मूल्यों को देखते हुए , *"शब्द शिखर सम्मान"* से सम्मानित किया गया | इस आयोजन के मुख्य अतिथि चिकित्सक व साहित्यकार डॉ. गीतेश अमरोहित थे और अध्यक्षता डॉ. संयुक्ता गांधी ने की | इस अवसर पर मंच पर श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, राजकुमार धर द्विवेदी, पंडित पी के तिवारी, श्रीमती सीमा पाण्डेय, श्री रूपेन्द्र कवि व डॉ. अजीत मिश्रा जी विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान थे | इस "काव्य महाकुंभ" में पुस्तक विमोचन के साथ - साथ सभी ने सुमधुर काव्यपाठ किया | इस भव्य आयोजन व सम्मान के लिए रचनाकारों ने वक्ता मंच के अध्यक्ष श्री राजेश पराते व संयोजक श्री शुभम साहू के साथ - साथ पूरी टीम को साधुवाद ज्ञापित किये हैं |

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3