रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*कक्षा 10/12 की मार्कशीट मिली, संबंधित छात्र से संपर्क करने की अपील*
खरोरा,
रायपुर। खरोरा के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे (लातूर डिवीजन बोर्ड) द्वारा जारी मार्च-2022 की एक स्टेटमेंट ऑफ मार्क्स (मार्कशीट) प्राप्त हुई है। मार्कशीट में छात्र का नाम भंडारी निजगुण गजानन (Bhandari Nijgun Gajanan) अंकित है।
यह दस्तावेज वर्तमान में आशाराम वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, माठ, खरोरा के पास सुरक्षित रखा गया है। संबंधित छात्र अथवा उसके परिजन मार्कशीट प्राप्त करने के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क:
आशाराम वर्मा (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक)
मोबाइल: 843521334
आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि यदि वे संबंधित छात्र को जानते हों तो यह सूचना उन तक पहुंचाने का प्रयास करें, ताकि महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज उसके वास्तविक स्वामी को वापस मिल सके।