शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न
शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न
भीमकन्हार। 25.06.2026 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमकन्हार में शाला प्रवेश उत्सव एवं कक्षा नवमी की बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती भगवती खरे (सरपंच) एवं एसएमसी अध्यक्ष श्री पन्नालाल सोनकर रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, पालकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शाला के प्राचार्य श्री टी. एल. साहू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने तथा विद्यालय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3