*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत*

विकासखंड तिल्दा-नेवरा के संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आलेसुर में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक युधिष्ठिर बुड़ेक ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी बच्चों को नियमित

 रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर वर्मा एवं पिंकी पाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर रात्रे एवं नरेंद्र कुमार साहू की सक्रिय उपस्थिति रही। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले, संकुल समन्वयक कांत कुमार तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा शाला परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शाला प्रवेश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र के सफल एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन की कामना की गई। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3