*सामाजिक एकता और शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव* : नवीन अग्रवाल

*सामाजिक एकता और शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव* : नवीन अग्रवाल

*सामाजिक एकता और शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव* : नवीन अग्रवाल
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*सामाजिक एकता और शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव* : नवीन अग्रवाल
**खरोरा।
छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज खरोरा-खौली परिक्षेत्र के वार्षिक अधिवेशन एवं आमसभा कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर भवन, बाजार चौक खरोरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं माता सीता की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि धीवर समाज का भारतीय संस्कृति और इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भगवान श्रीराम के वनगमन प्रसंग में केवट समाज की सेवा, समर्पण और श्रद्धा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक अधिवेशन समाज को संगठित करने, नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने तथा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संगठन और संस्कारों के संरक्षण से ही संभव है। सामाजिक एकजुटता के साथ विकास के मुद्दों पर सार्थक चर्चा समाज को नई दिशा प्रदान करती है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, छत्तीसगढ़ मछुआरा कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष लखनलाल धीवर, धीवर समाज के संरक्षक नेतराम धीवर, समाज अध्यक्ष सोहन धीवर सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3