*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिला संयोजक बनीं सरिता सिदार*

*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिला संयोजक बनीं सरिता सिदार*

*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिला संयोजक बनीं सरिता सिदार*
*सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिला संयोजक बनीं सरिता सिदार*
*(संकल्प शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार मार्गदर्शन मंच छ.ग. द्वारा नियुक्ति प्रदान)*
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
संकल्प शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार मार्गदर्शन मंच छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में निरंतर विस्तार करते हुए श्रीमती सरिता सिदार, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी, ब्लॉक बरमकेला को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश संयोजक लोकनाथ सेन द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में सूचना सबसे कीमती शक्ति बन चुकी है। ऐसे समय में संकल्प शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार मार्गदर्शन मंच समाज के सभी वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से संबंधित सही जानकारी और आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने का कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों एवं जरूरतमंद लोगों को उचित मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि संकल्प मंच प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रक्तदान, सामाजिक सहयोग एवं जनसेवा के प्रति प्रेरित कर रहा है। संस्था की कोशिश है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक मजबूत एवं सक्रिय टीम तैयार की जाए, जिससे शिक्षित और सक्षम लोग अपने जिले में समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ा सकें।
लोकनाथ सेन ने कहा कि आज के दौर में सही जानकारी के अभाव में कई युवा, छात्र एवं जरूरतमंद लोग अवसरों से वंचित रह जाते हैं। संकल्प मंच ऐसे लोगों तक सही सूचना पहुंचाकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरिता सिदार के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।
नवनियुक्त जिला संयोजक सरिता सिदार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़े सामाजिक कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
संकल्प शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार मार्गदर्शन मंच द्वारा आगामी समय में जिले में युवाओं, महिलाओं, छात्रों एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, मार्गदर्शन शिविर एवं सामाजिक सेवा अभियान संचालित किए जाएंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3