बेमेतरा:-पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया — पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा जी रहे उपस्थित
बेमेतरा:-पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया — पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा जी रहे उपस्थित
मेघू राणा बेमेतरा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बेरला में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय रविन्द्र चौबे जी का जन्मदिवस बड़े ही उत्साह, आत्मीयता एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने आदरणीय रविन्द्र चौबे जी से आत्मीय भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किए, केक खिलाकर जन्मदिवस की
हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविन्द्र चौबे जी के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा में उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताम्रध्वज साहू जी ने कहा कि रविन्द्र चौबे जी सदैव कांग्रेस परिवार के मार्गदर्शक एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा जी ने कहा कि चौबे जी का संघर्ष, सादगी एवं संगठन के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस परिवार के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे समय स्नेहपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।