*महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए इंजी. सुरेश बंजारे*

*महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए इंजी. सुरेश बंजारे*

*महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए इंजी. सुरेश बंजारे*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए इंजी. सुरेश बंजारे*
खरोरा।
खरोरा क्षेत्र के ग्राम मटियाडीह निवासी इंजी. सुरेश कुमार बंजारे को महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित भव्य समारोह में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इंजी. सुरेश बंजारे वर्तमान में रायपुर स्थित विद्युत विभाग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। अपने पेशे के साथ-साथ वे गीतकार, गायक, कवि, साहित्यकार, अभिनेता एवं निर्देशक के रूप में भी विशेष पहचान रखते हैं। उनकी रचनात्मक प्रतिभा को लोग शुभम वीडियो वर्ल्ड सहित विभिन्न यूट्यूब चैनलों के माध्यम से देखते और सुनते हैं। सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सुरेश बंजारे अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुके हैं।
28 मई 2026 को महाराष्ट्र के नासिक स्थित गुरु दक्षिणा सभागृह में आयोजित समारोह में आनंदी यूनिवर्स फाउंडेशन द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष गणेश विटकर, सचिव मान. तेजस्विनी दिवटे तथा मंच संचालक श्री गणेश मोधावे उपस्थित रहे। मराठी फिल्म अभिनेत्री मान. पूनम साबले के करकमलों से इंजी. सुरेश कुमार बंजारे को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया।
समारोह में देशभर से सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, उद्योग, कला एवं पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सैकड़ों गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में करतल ध्वनि के बीच इंजी. सुरेश बंजारे को सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से खरोरा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ।
क्षेत्रवासियों ने इंजी. सुरेश कुमार बंजारे को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3