बेमेतरा:-मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, लोकार्पण-भूमिपूजन एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक दीपेश साहू ने लिया जायजा

बेमेतरा:-मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, लोकार्पण-भूमिपूजन एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक दीपेश साहू ने लिया जायजा

बेमेतरा:-मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, लोकार्पण-भूमिपूजन एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक दीपेश साहू ने लिया जायजा
बेमेतरा:-मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, लोकार्पण-भूमिपूजन एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक दीपेश साहू ने लिया जायजा

मंच, बैठक, पेयजल, विद्युत, भोजन एवं आमजन सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मेघू राणा बेमेतरा:-बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन तथा सुशासन तिहार समाधान शिविर की तैयारियों का आज बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान विधायक दीपेश साहू ने मुख्य मंच निर्माण, वीआईपी एवं आमजन बैठक व्यवस्था, वर-वधुओं एवं उनके परिजनों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग, पेयजल, विद्युत, भोजन वितरण, विभागीय स्टॉल, सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति संभावित है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
*मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष तैयारियों के निर्देश*
विधायक श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील योजना है। यह केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों एवं जनकल्याण की भावना को सशक्त करने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे, इसलिए आयोजन की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए।

*लोकार्पण-भूमिपूजन एवं विभागीय प्रदर्शनी पर भी रहेगा विशेष फोकस*
मुख्य मंच का निरीक्षण करते हुए विधायक ने निर्देश दिए कि मंच को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाए। साथ ही लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल को भी सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके।

*सुशासन तिहार समाधान शिविर में आमजन को मिले बेहतर सुविधाएं*
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि सुशासन तिहार समाधान शिविर शासन और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले नागरिकों के लिए सहायता केंद्र, छायादार प्रतीक्षा स्थल, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

*गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था पर विशेष जोर*
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विधायक ने पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल, कूलर, पानी टैंकर तथा विश्राम स्थलों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था तैयार रखने को कहा।

*भोजन व्यवस्था में गुणवत्ता और स्वच्छता सर्वोपरि*
भोजन व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए विधायक ने कहा कि वर-वधुओं, उनके परिजनों एवं कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन वितरण के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं सुचारू संचालन का विशेष ध्यान रखा जाए।

*जिले के लिए गौरव का अवसर*
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि बेमेतरा जिले के लिए यह गौरव एवं सौभाग्य का विषय है कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन एवं सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक साथ आयोजित हो रहे हैं। यह आयोजन जिले के विकास, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगा।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पदमाकर, नगर पालिका सीएमओ, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सहित रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, होरीलाल सिन्हा, महेश साहू, रेवाराम निषाद, युगल देवांगन, डॉ. विनय साहू, संदीप यादव, राजेश पटेल, हर्षवर्धन तिवारी, विकास तंबोली, लक्की साहू, ओमेश्वरी साहू, ओमकार साहू, परमेश्वर साहू, दीनानाथ साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3