*जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने किया शांति सरोवर मुक्तिधाम का अवलोकन, जीर्णोद्धार हेतु आवश्यक कार्यवाही का दिलाया भरोसा*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने किया शांति सरोवर मुक्तिधाम का अवलोकन, जीर्णोद्धार हेतु आवश्यक कार्यवाही का दिलाया भरोसा*
तिल्दा
 मोहदा स्थित शांति सरोवर मुक्तिधाम का जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने सरपंच श्रीमती रेखा प्रहलाद एवं सरपंच पति अनिरुद्ध प्रहलाद के साथ भ्रमण कर परिसर में किए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान मुक्तिधाम में 20 हजार से अधिक वृक्षारोपण से विकसित हरित एवं स्वच्छ वातावरण की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने मुक्तिधाम परिसर में निर्मित प्रतीक्षालय, बागवानी एवं अन्य जनसुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही पाताल भैरवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
निरीक्षण के दौरान सरपंच द्वारा मुक्तिधाम के बेहतर रख-रखाव एवं जीर्णोद्धार को लेकर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने शासन का ध्यान आकर्षित कर आवश्यक कार्यवाही कराने हेतु आश्वस्त किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं तथा इस प्रकार की पहल को निरंतर प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3