*देहरादून में छत्तीसगढ़ की बेटी का स्वर्णिम परचम: जास्मिन कोशले ने कराटे एवं कुमिते में जीते दो गोल्ड मेडल*

प्रेस विज्ञप्ति
 *देहरादून में छत्तीसगढ़ की बेटी का स्वर्णिम परचम: जास्मिन कोशले ने कराटे एवं कुमिते में जीते दो गोल्ड मेडल* 
 देहरादून में 10 मई को आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप टूर्नामेंट में पूरे भारत से आए प्रतिभागियों के बीच ग्राम छड़िया की प्रतिभावान छात्रा जास्मिन कोशले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कराटे एवं कुमिते दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। जास्मिन, पिता धन्नु कोशले की पुत्री एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचरी की छात्रा हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से ग्राम छड़िया, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे तथा ग्राम पंचायत छड़िया की सरपंच श्रीमती सरिता उगेंद्र देवांगन द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। जास्मिन की सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर. पी. दास, विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार कोशले तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3