तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
रूपनारायण जी को स्वयंसेवकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रहे श्री रुपनारायण सिन्हा जी को नगर के स्वयंसेवकों ने संघ स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को स्मरण किया।अभी भी अपने उत्तदायित्व का निर्वहन करते हुए ही सद्गति को प्राप्त हुए।वे अत्यंत सरल और मृदुल स्वभाव के धनी थे, एक बार जो उनके सानिध्य में आता था, उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रहते थे।तिल्दा नगर से उनकी बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं।छत्तीसगढ़ के संत महात्माओं को संघ विचार से एवं विश्वहिंदू परिषद से जोड़ने का कार्य उन्होंने किया।रामजन्मभूमि आंदोलन एवं अयोध्या मे कारसेवा हेतु रायपुर विभाग के सभी गांवों में प्रवास किया था,इससे बड़ी संख्या मे कारसेवक अयोध्या हेतु प्रस्थान किये थे।विश्वमंगल गो ग्राम यात्रा में प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जन जागरण किया।ऐसे राष्ट्र के लिए समर्पित ब्यक्तित्व को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में जिला संघचालक, नगर संघचालक, खंड कार्यवाह, नगर कार्यवाह सहित बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।