*नए सत्र से पहले सज-संवर रहा शा.पू.मा.शा. छड़िया, टॉयलेट सहित कक्षा-कक्षों का हो रहा कायाकल्प*
नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित वातावरण देने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया को नए सत्र के पूर्व दुरुस्त किया जा रहा है, जहां कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई, सजावट और रंग-रोगन के साथ-साथ टॉयलेट की विशेष मरम्मत का कार्य जोरों पर है ताकि स्कूल खुलने पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और बच्चों को स्वच्छता के साथ नया व आकर्षक कलेवर मिल सके। प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सरपंच श्रीमती सरिता उगेंद्र देवांगन के विशेष प्रयासों और सहयोग से यह कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चों को बेहतर व स्वच्छ शैक्षणिक माहौल में पढ़ने का अवसर मिलेगा।