*"स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छावनी के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन"*
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परिक्षाओं में स्वामी आत्मानंद छावनी के बच्चों ने सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय की कु.आयुषी ने 93.2 % अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।कक्षा दसवीं में कु.दिव्या वर्मा ने 92.33%अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा आठवीं में कु. आर.नेहा ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया वहीं कक्षा पांचवी की कु.सौम्या कुर्रे ने 98.5% अंकों के साथ विद्यालय का परचम लहराया है।
प्राचार्य श्रीमती शीला फ्रांसिस,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों और शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दीं और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।