**नगर पंचायत खरोरा परिषद की बैठक में रॉयल बार को बंद करने का बड़ा निर्णय, पार्षदों ने जनहित में जताई सहमति**
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
**नगर पंचायत खरोरा परिषद की बैठक में रॉयल बार को बंद करने का बड़ा निर्णय, पार्षदों ने जनहित में जताई सहमति**
खरोरा
नगर की शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त वातावरण निर्मित करने की दिशा में नगर पंचायत खरोरा द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. हाल ही में आयोजित नगर पंचायत परिषद की बैठक में शहर के बीचों-बीच स्थित रॉयल बार को बंद करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है.
नगर पंचायत में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक का मुख्य आकर्षण नगर के हृदय स्थल में संचालित रॉयल बार को बंद करने का एजेंडा रहा. इस विषय पर गहन विचार विमर्श के बाद परिषद ने कड़ा निर्णय लिया.
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी की उपस्थिति में इस प्रस्ताव का सभी वार्ड पार्षदों ने पुरजोर समर्थन किया. पार्षदों का मानना है कि शहर के बीचों-बीच शराब दुकान या बार होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था.जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी पार्षदों ने इसे बंद करने के लिए अपनी सहमति दी.
अध्यक्ष श्रीमति सुनीता अनिल सोनी जी ने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत प्रशासन खरोरा को एक स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने पूर्व में भी नगर को अपराध मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की थी. इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए बार बंद करने का निर्णय लिया गया है ताकि नगर की शांति भंग न हो और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके.
इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), सभी वार्डों के पार्षद गण और नगर पंचायत के विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक के अंत में नगर के सर्वांगीण विकास के लिए अन्य कई एजेंडों पर भी चर्चा कर आगामी रूपरेखा तैयार की गई.
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल सोनी जी का मानना है कि इस कदम से शहर के हृदय स्थल में होने वाली अनचाही गतिविधियों पर रोक लगेगी और खरोरा एक आदर्श और नशा मुक्त नगर के रूप में अपनी पहचान बना सकेगा.
परिषद की हालिया बैठक में वार्ड की एक महत्वपूर्ण रिक्त भूमि को खेलकूद की गतिविधियों के लिए सुरक्षित करने का बड़ा निर्णय लिया गया है.
नगर पंचायत परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है कि वार्ड क्रमांक 08 में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप उपलब्ध रिक्त शासकीय भूमि, जिसका खसरा नंबर 1102 है, उसे अब पूरी तरह से खेलकूद के प्रयोजन हेतु आरक्षित किया जाएगा.खसरा नंबर 1102 की इस सरकारी जमीन पर भविष्य में किसी भी प्रकार के निर्माण या अतिक्रमण को रोकने के लिए इसे खेल मैदान के रूप में दर्ज किया जाएगा.
इस मैदान के विकसित होने से स्थानीय बच्चों और युवाओं को अभ्यास के लिए एक उचित स्थान मिलेगा, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.स्कूल के पास मैदान होने से छात्रों की खेलकूद गतिविधियों में भी वृद्धि होगी, जो उनके शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है.
परिषद के इस निर्णय के बाद अब इस भूमि के सीमांकन और इसे खेल मैदान के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जनप्रतिनिधियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे वार्ड के विकास के लिए एक दूरगामी कदम बताया है.
कि नगर पंचायत खरोरा विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हेतु परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित.बैठक का मुख्य केंद्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम.
बैठक की शुरुआत 131वें संविधान संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023) के संसद में पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पर विचार और निर्णय के साथ हुई.नगर पंचायत खरोरा में आयोजित परिषद की बैठक में न केवल विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई, बल्कि राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर भी कड़ा रुख अपनाया गया.
बैठक का मुख्य केंद्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम रहा. शुरुआत में 131वें संविधान संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023) के संसद में पारित न होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. इस संबंध में सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया, जिस पर सदस्यों ने विस्तार से विचार विमर्श किया और अपना निर्णय साझा किया.