दिनांक: 1 मई (मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन)

दिनांक: 1 मई (मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन)

दिनांक: 1 मई (मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन)
प्रेस विज्ञप्ति
संयुक्त खदान मजदूर संघ, दल्ली राजहरा

दिनांक: 1 मई (मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन)

संयुक्त खदान मजदूर संघ, दल्ली राजहरा के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे यूनियन कार्यालय में झंडा फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर मजदूर एकता एवं अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

दिनभर के कार्यक्रमों के अंतर्गत संध्या 5:00 बजे एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों की वर्तमान स्थिति, अधिकारों और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव श्री कमलजीत सिंह मान ने कहा कि वर्तमान समय में प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूरों को कार्य के हिसाब से उचित वेतन नहीं मिलता। निजी क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की स्थिति और भी गंभीर है, जहां उन्हें नियमित कर्मचारियों की तुलना में अत्यंत कम वेतन दिया जाता है, जबकि कार्य समान या उससे अधिक कराया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बनाए जा रहे नए श्रम कानून मुख्यतः उद्योगपतियों के हित में प्रतीत होते हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार सीमित हो रहे हैं। विशेष रूप से, मजदूरों के लिए अपने हक की मांग हेतु सीधे हड़ताल करना भी कठिन बनाया जा रहा है, जो चिंताजनक है।

कार्यक्रम को यूनियन के अध्यक्ष श्रीनिवासलू एवं कार्यालय सचिव श्री हंस कुमार ने भी संबोधित किया और मजदूर एकता तथा अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हजारों नियमित कर्मचारी एवं ठेका कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव श्री राजेश कुमार साहू द्वारा किया गया। अंत में कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने श्रमिकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

राजेश कुमार साहू 
 संगठन सचिव 
 संयुक्त खदान मजदूर संघ 
 दल्ली राजहरा

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3