केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने की चर्चा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने की चर्चा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने की चर्चा।
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
9424211900

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने की चर्चा।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल जैसे लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण एवं जटिल राजनीतिक परिवेश में ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर पहली बार सरकार गठन हेतु उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही असम एवं पुडुचेरी में मिली उल्लेखनीय सफलता के लिए भी उनका अभिनंदन किया।

साथ ही एक साधारण कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर से संगठन में कार्य करने वाली मुझ जैसे कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त कर राज्यसभा सांसद के दायित्व हेतु चयन करने के लिए आदरणीय अमित शाह जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की। यह मेरे लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि संगठन की कार्यकर्ता आधारित कार्यसंस्कृति एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है।
चर्चा के दौरान बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रभावी अभियान एवं उसके सकारात्मक परिणामों के लिए भी उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। वर्षों से बस्तर के विकास में बाधक बने इस नासूर को समाप्त कर क्षेत्र में शांति, विश्वास एवं विकास के नए आयाम स्थापित करने हेतु उनका नेतृत्व सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों एवं प्रदेश की आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से भी उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर आदरणीय श्री अमित शाह जी का बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आपका नेतृत्व सदैव राष्ट्रहित, सुशासन एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3