नीट पेपर लिक पालकों विद्यार्थियों में छाई घोर मायूसी, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल।

नीट पेपर लिक पालकों विद्यार्थियों में छाई घोर मायूसी, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल।

नीट पेपर लिक पालकों विद्यार्थियों में छाई घोर मायूसी, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900

नीट पेपर लिक पालकों विद्यार्थियों में छाई घोर मायूसी, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल।
नीट पेपर लिक होने के बाद लाखों छात्र छात्राओं एवं उनके पालकों में घोर मायूसी छा गई है। होनहार बच्चे जिनका एग्जाम बहुत अच्छा बना था ऐसे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं बार बार कई तरह के परीक्षाओं के पेपर लिक होने से कई तरह के सवाल भी उठ खड़े हो गए है। बच्चे सालभर कड़ी मेहनत करते है उसके बाद इस तरह पेपर लिक से उनका मनोबल टूटता है।

इधर तिल्दा नेवरा के कांग्रेसी नेता लक्ष्मीनारायण वर्मा ने देश के ऐसे पेपर लिक मामले में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि  भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही आए दिन कई तरह के पेपर लिक के मामले आने आ चुके है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में ही 10 वर्षों के अंतराल में ही पेपर लिक के कई मामले सामने आ चुके है। उन्होंने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ठोस कार्रवाई के अभाव में ऐसे गिरोह भाजपा के राज में फल फूल रहे है और इसका खामियाजा लाखों छात्र छात्राओं एवं उनके पालकों को उठाना पड़ रहा है।

लक्ष्मीनारायण वर्मा ने कहा कि नीट पेपर लिक मामले में सीबीआई जांच के आदेश तो दे दिए गए है लेकिन इस पर किसी तरह की कोई दबाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3